Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में दुबौलिया एसओ व पुलिस टीम पर हमला करने के 7 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
basti-news-7-accused-arrested-for-attacking-duboulia-so-and-police-team
Basti News || बस्ती में दुबौलिया एसओ व पुलिस टीम पर हमला करने के 7 आरोपी गिरफ्तार

Basti News || बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के सिपाही पर बोलेरो चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने 22 नामजद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें से 7 को दुबौलिया पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह है पूरा मामला

मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी ग्राम पंचायत के लोनिहटा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। इधर किसी ने घटना की जानकारी दुबौलिया पुलिस को दे दी। दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एसओ चंद्रकांत पांडेय दोनों पक्षों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने छत से ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिसमें थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के दाहिने हाथ में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह स्थिति को संभाला।

सिपाही पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास

खबर है कि पहले विवाद की जानकारी डायल 112 को दी गई थी। जब डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तब एक पक्ष की ओर डायल 112 के सिपाही पर बोलेरो चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष की ओर से बताया गया है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। गांव में फोर्स अभी मौजूद है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. संजय चौहान (53) पुत्र राम उजागिर साकिन बंजरिया सुबी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
  2. राज गोविंद चौहान (18) पुत्र मनीराम चौहान साकिन बंजरिया सुबी इतना दुबौलिया जनपद बस्ती
  3. दिव्यांश चौहान (18) पुत्र संजय चौहान साकिन बंजरिया सुबी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
  4. मनीष राजभर (39) पुत्र जोखू साकिन कटरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती 
  5. देवधर राजभर (30) पुत्र राम नारायण राजभर साकिन कटरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
  6. महेश राजभर (27) पुत्र चित्रकूट राजभर साकिन कटरिया थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
  7. धर्मेंद्र सिंह (44) पुत्र शिव प्रसाद सिंह साकिन कटरिया थाना बस्ती

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष दुबौलिया चंद्रकांत पाण्डेय जनपद बस्ती
  • एसआई जय प्रकाश चौबे थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
  • कांस्टेबल मनोज यादव, अखिलेश यादव, अरुण यादव व शिवम सिंह, लिखित राजभर, राकेश तिवारी, राजीव रंजन, शिवबन्ध यादव थाना दुबौलिया जनपद बस्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments