![]() |
Basti News || फोरलेन पर पलटी ऑटो || हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल |
Basti News || गोरखपुर अयोध्या फोरलेन पर रविवार की सुबह अयोध्या की ओर जा रही ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे के बाद ऑटो सड़क पर ही पलट गई। जिसमें हादसे में सवार चार महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हाईवे देवदूत व सागर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद ओझा ने स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को अपनी कार से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। यहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी घायल रुधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तेलियाडीह त्रिलोकपुर के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह त्रिलोकपुर के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। उस समय बारिश हो रही थी। हादसे का कारण एक बस का ऑटो से साइड लगना बताया जा रहा है। घटना के समय ऑटो में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। घायलों की पहचान राम सुमेर, विद्यावती, अनीता, रेखा देवी, चंपा देवी के रूप में हुई है। राम सुमेर को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
0 Comments