Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || हुक्का बार पर पुलिस की रेड || संचालक समेत 6 गिरफ्तार || जानें कहां चल रहा था अवैध हुक्का बार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
basti-news-police-raid-on-hookah-bar-6-arrested-including-operator
Basti News || हुक्का बार पर पुलिस की रेड || संचालक समेत 6 गिरफ्तार || जानें कहां चल रहा था अवैध हुक्का बार 

Basti News || थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा अवैध हुक्काबार पर कार्रवाई करते हुए हुक्का बार संचालक व कर्मचारी सहित कुल 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। हुक्का बार से 8 अवैध हुक्का मय पाइप, 5 अदद मोबाईल फोन व 173 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। मामले में थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा धारा 271 बीएनएस व 6/24 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

एसओ पुरानी बस्ती महेश सिंह ने बताया कि हुक्का बार पर शनिवार शाम को छापा मारा गया था। उस समय पचपेड़िया रोड स्थित रेस्टोरेंट ब्लैक पर्ल लांज से 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें नीतिन श्रीवास्तव पुत्र सुरेन्द्र श्रीवास्तव निवासी ब्लाक रोड बैरिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती, सूरज कुमार पुत्र दुखीराम निवासी होली पुरवा थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच, रजनीश कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी गदहाखोर थाना कोतवाली जनपद बस्ती, रंजीत कुमार पुत्र सतीश निवासी गन्नापुर थाना वल्दीराय जनपद सुल्तानपुर, अमर यादव पुत्र राकेश यादव निवासी धर्मनगर थाना परसपुर जनपद गोण्डा, रविन्द्र कुमार पुत्र अमरेश निवासी होली पुरवा थाना हुजुरपुर जनपद बहराइच शामिल हैं। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

महेश सिंह थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

उप निरीक्षक राहुल गुप्ता चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती मय फोर्स

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments