![]() |
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा || बस्ती में दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा || दोनों पालियों में 1993 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। बस्ती जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 12 केंद्रों पर किया गया। दो पालियों में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन 1993 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी पूरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देते रहे।
बस्ती में 12 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के लिए कुल 12 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह सभी परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। एपीएन डिग्री कॉलेज बस्ती, शिवहर्ष उपाध्याय किसान पीजी कॉलेज बस्ती, किसान इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती, खैर इंटर कॉलेज बस्ती, एएसएच एंड जीआरएस सक्सेरिया इंटर कॉलेज बस्ती, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, महिला महाविद्यालय बस्ती, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती व श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया।
दोनों पालियों में 1993 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में कुल 4176 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3159 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1017 अभ्यर्थी पहली पाली में गैर हाजिर पाए गए। वहीं, सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई दूसरी पाली की परीक्षा में भी 4176 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 3200 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 976 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
0 Comments