Comments

6/recent/ticker-posts

Vande Bharat Metro Train || रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी || वंदे मेट्रो का यहां हुआ ट्रायल || पढ़िए पूरी खबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
vande-bharat-metro-train-great-news-for-railway-passengers-trial-vande-metro-took-place-here
Vande Bharat Metro Train || रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी || वंदे मेट्रो का यहां हुआ ट्रायल || पढ़िए पूरी खबर

Vande Bharat Metro Train || वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह खबर उन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो आए दिन या रोजाना मेट्रो ट्रेन से सफर करते हैं। इन यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो रेल की सौगात जल्दी ही देने वाली है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हो गया है। जल्द ही देश के चुनिंदा शहरों में इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को चलाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बता दें कि, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का कुछ महीने पहले ही इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निर्माण किया गया है। यह मेट्रो ट्रेन हंड्रेड परसेंट वातानुकूलित है। इसकी टॉप स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है। 

चेन्नई में वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का ट्रायल

भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत ट्रेन के वंदे भारत मेट्रो संस्करण को लॉन्च कर सकती है। वंदे भारत मेट्रो रेल छोटी दूरी के सफर के लिए वरदान साबित होगी। यह मेट्रो रेल से सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का चेन्नई बीच से कलपाडी जंक्शन के बीच ट्रायल रन किया गया। बताया जा रहा है कि, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मेमू ट्रेनों की जगह ले सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल रन के दौरान रेलवे सुरक्षा के चीफ कमिश्नर भी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में सवार थे।

वंदे भारत ट्रेन की तरह ही होंगे फीचर्स

वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में भी वंदे भारत ट्रेन की तरह ही कई सारे फीचर्स होंगे। वंदे भारत मेट्रो में भी स्वचालित दरवाजे होंगे जो स्वतः ही खुलेंगे और बंद होंगे। वहीं, माना यह भी जा रहा है कि सामान्य मेट्रो रेल की तुलना में वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में और भी कई आकर्षक फीचर्स और सुविधाएं हो सकती हैं। हालांकि, इसमें में पैंट्री कार नहीं होगी। यहां एक बात पर गौर करना जरूरी है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चेन्नई बीच से कलपाडी के मध्य चलेगी या इसे फिर और कहीं संचालित किया जा सकता है।

छोटी दूरी का सफर और होगा आसान

वंदे भारत ट्रेन ने भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल दी है। अब लोग मेट्रो ट्रेन में सफर कर बेहतरीन सुविधाओं का आनंद उठा रहे हैं। भारतीय रेल से सफर करने वाले देसी विदेशी पर्यटकों के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का क्रेज काफी बढ़ा है। इसमें जहां सफर सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा ज्यादा आरामदायक है। वहीं, समय भी कम लगता है। वहीं, वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के आने से छोटी दूरी का सफर आने वाले दिनों में आसान हो जाएगा। बता दें कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन के एक कोच में अधिकतम 100 यात्रियों की बैठने की जगह हो सकती है। इसके अलावा 200 यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments