![]() |
Basti News || राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल व खो खो प्रतियोगिता के लिए इस दिन होगा चयन ट्रॉयल || जानें कब और कहां होगी प्रतियोगिता |
Basti News || बस्ती मंडल में वॉलीबॉल व खो-खो प्रतियोगिता में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल व खो खो टीम के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जाने वाला है। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय बस्ती की ओर से चयन ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी गई है।
क्रीड़ा अधिकारी की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन किया जाना है। बस्ती मंडल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल टीम को प्रतिभाग कराए जाने के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रॉयल का आयोजन 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 7 अक्टूबर 2024 को होगा। इस राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2024 को चित्रकूट जिले में किया जाएगा।
क्रीड़ा अधिकारी की ओर से बताया गया की बस्ती मंडल की राज्य स्तरीय महिला वालीबॉल खो खो टीम के लिए भी चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय वालीबॉल महिला टीम के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 3 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 से व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 7 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर 2024 को जौनपुर जिले में किया जाएगा। वहीं, क्रीड़ाधिकारी की ओर से बताया गया कि राज्य स्तरीय खो खो महिला टीम के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर 2024 को जौनपुर जिले में किया जाएगा।
0 Comments