![]() |
Basti News || बस्ती में करंट लगने से दो किसानों की गई जान || मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिखरिया गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से दो किसानों की जान चली गई।
घटना बृहस्पतिवार सुबह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों किसान खेत देखने गए थे। इस दौरान वह खेत में गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक किसानों की पहचान किशनलाल (64) , भलाई यादव (42) के रूप में हुई है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी तथा थाना प्रभारी दुबौलिया फोर्स के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल भिखारिया का निरीक्षण किया। विद्युत स्पर्शघात से जान गंवाने वाले किसानों के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
0 Comments