![]() |
यूपी के बस्ती में भी बदला मौसम || गरज-चमक के साथ शुरू हुई बारिश || जानें कब तक चलेगा बारिश का सिलसिला |
Basti News || Up Rain Alert || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी गुरुवार दोपहर मौसम में करवट ले ली। गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद शुरू हुई बारिश से पूरा जिला सराबोर हो गया। कुछ इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या से सामना करना पड़ा, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। मौसम विभाग की ओर से संभावना व्यक्त की गई है कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रह सकता है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट तो कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बस्ती में भी बारिश की संभावना व्यक्त की गई थी। जिसके तहत बृहस्पतिवार दोपहर के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। हालांकि माना जा रहा है की बारिश का यह दौर कुछ घंटे में ही थम जाएगा। लेकिन अभी शनिवार तक रुक-रुक कर बारिश होते रहने की संभावना बनी रहेगी।
यूपी में दोबारा सक्रिय हुआ मानसून
उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो चुका है। इसका असर उत्तर प्रदेश के 39 से अधिक जिलों में देखने को मिल रहा है। जहां के लिए मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के बस्ती जिले में भी बुधवार देर रात मौसम ने करवट ली। हालांकि आसमान में सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी थी। लेकिन बारिश नहीं हुई। मगर रात होते होते करीब सवा 11 बजे से गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन सुबह होते होते बारिश थम गई। बृहस्पतिवार सुबह फिर से धूप खिल गई। हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इस वजह से बस्ती जिले में भी मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं, राहत की बात यह है कि आने वाले कुछ दिनों के लिए उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं, धान की फसल के लिए भी यह बारिश अच्छी माने जा रही है।
यूपी के 39 जिलों के लिए जारी है बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल और बुंदेलखंड में बुधवार को जमकर बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी रुक रुक कर बारिश होती रही। वहीं, मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश हो सकती है। इसके लिए जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, झांसी, एटा, आगरा, कौशांबी, महोबा, फतेहपुर, ललितपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कुशीनगर, बांदा, इटावा, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, मैनपुरी और पीलीभीत के आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
17 सितंबर के बाद हो सकती है मानसून की विदाई
मानसून के दोबारा सक्रिय होने के साथ-साथ ही यह आशंका भी बलवती होने लगी है कि आने वाले कुछ दिनों में मानसून की विदाई भी हो सकती है। जानकारों का मानना है कि 17 सितंबर के बाद से मानसून कमजोर पड़ने लग सकता है और कुछ दिनों में इसकी विदाई भी हो जाएगी। हालांकि तब तक उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर सामान्य वर्षा हो सकती है तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश की देखने मिल सकती है। फिलहाल मानसून की विदाई के समय हो रही बारिश से धान की फसल को राहत मिल गई है। किसानों को यह चिंता थी कि अंतिम दौर में बारिश कम होने की वजह से इसका असर कहीं धान की फसल पर न पड़े। लेकिन अब ऐसा होने की स्थिति न के बराबर रह गई है।
0 Comments