Comments

6/recent/ticker-posts

विदा लेने से पहले झूम के बरसेगा मानसून || बारिश थमने के बाद शुरू जाएगी ठंड || अक्टूबर में यूपी में पड़ने लगेगी मुंबई जैसी ठंड

monsoon-rain-before-bidding-farewell-cold-start-after-rain-stops-up-start-getting-cold-like-mumbai-october
विदा लेने से पहले झूम के बरसेगा मानसून || बारिश थमने के बाद शुरू जाएगी ठंड || अक्टूबर में यूपी में पड़ने लगेगी मुंबई जैसी ठंड

Up Rain Alert || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || मानसून विदा लेने की तैयारी में है। हालांकि उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश का दौर थम तो गया है। लेकिन अभी भी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। क्योंकि मानसून अभी भी उत्तर भारत में ही मौजूद है। हालांकि मानसून इस समय थोड़ा निष्क्रिय अवस्था में है। लेकिन इसके 25 सितंबर से दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद है। इस दौरान 26, 27 व 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में माना यह जा रहा है कि इसके बाद मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा और फिर उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से विदा ले लेगा।

मानसून के जाते ही शुरू हो जाएगी सुबह-शाम की ठंड

सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद बारिश थमने पर ठंड भी धीरे-धीरे दस्तक देने की तैयारी में जुट जाएगा। नवरात्र बीतते बीतते सुबह शाम की ठंड भी शुरू हो जाएगी। या यूं कहें कि तब उत्तर प्रदेश में मुंबई जैसी सुबह शाम की ठंड देखने को मिल सकती है। हालांकि माना यह जा रहा है कि इस बार ठंड का मौसम मध्य अक्टूबर के बाद से ही सक्रिय होने की अवस्था में आ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो विगत वर्षों की तुलना में इस बार पहले ही ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। फिलहाल इस बार लोगों ने गर्मी भी खूब झेली है और बारिश का कहर भी झेला है। ऐसे में वह केवल मानसून की विदाई लेने और ठंड के दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि इस बार ठंड अन्य वर्षों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही पड़ सकती है।

इस बार देर तक ठहर गया यूपी में मानसून

मौसम विज्ञानियों का मानना था कि इस बार मानसून ने समय से दस्तक दी है, तो समय से उत्तर भारत से विदा भी ले लेगा। तब मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया था कि 17 सितंबर तक मानसून की उत्तर प्रदेश से विदाई हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 17 सितंबर की तारीख बीतने के बाद भी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के इलाकों में तो इस कदर बारिश हुई कि आम जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आया। माना जा रहा है कि मानसून अभी दो-चार दिन और अपना असर दिखा सकता है। सितंबर का महीना बीतते बीतते उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह से विदा ले लेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 2 दिन से अच्छी धूप खिल रही है। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में बारिश के आसार अभी बने हुए हैं। अब देखना यह है कि आने वाले तीन से चार दिनों में मौसम का क्या रुख रहने वाला है।

खेती किसानी के लिए अनुकूल हुआ मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम इन दिनों खेती किसानी के लिए अनुकूल होता नजर आ रहा है। अगर अक्टूबर के मध्य से ठंड का असर शुरू हो जाता है। तो यह धान की फसल के लिए अच्छा माना जाएगा। क्योंकि ठंड के मौसम में धान की फसल की ग्रोथ अच्छी होती है। वहीं, अक्टूबर में बारिश थमने के साथ ही सरसों की बुवाई भी शुरू हो सकती है। हालांकि इससे पहले मानसून का क्या रुख रहेगा। इस पर आने वाले दिनों में बहुत कुछ निर्भर करेगा। फिलहाल मानसूनी बारिश थमने से उत्तर प्रदेश में सरयू, घाघरा समेत कई नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज होने शुरू हो गई है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों ने राहत महसूस की है। माना जा रहा है कि अगर बारिश नहीं होती है तो अगले एक से डेढ़ सप्ताह के बीच बाढ़ का पानी नदियों में सिमट सकता है। लेकिन सितंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश होने की संभावना से लोग अभी भी चिंतित हैं। फिलहाल बारिश होगी या नहीं होगी, इसे लेकर 25 और 26 सितंबर को मौसम का रुख देखकर ही कुछ कहा जा सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...

https://chat.whatsapp.com/HOE1ECNYd20Jlu25Qnps4N

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments