![]() |
अब बस्ती मण्डल के इस जिले में छाया घना कोहरा || सुबह सोकर उठे तो लोगों ने कहा अब जल्द दस्तक दे सकती है ठंड |
Basti Siddharthnagar News || मौसम के बारे सटीक तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कब धूप खिल जाए कब बादलों की आवाजाही शुरू हो जाए। कुछ पता नहीं होता है। ऐसा ही कुछ माहौल सोमवार को बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में देखने को मिला। सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार की सुबह जब लोग सो कर उठे और घरों से बाहर निकले तो देखा कि आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। यह देख लोग चौंक गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह 8 बजे के बाद ही सूर्य भगवान के दर्शन हो सके। कोहरा इस कदर छाया हुआ था कि पेड़ पौधों की पत्तियां भी नम हो गई थीं। ऐसे में अब लोग यह मानने लगे हैं कि इस बार ठंड का मौसम जल्दी दस्तक दे सकता है।
आमतौर पर कड़ाके की ठंड में ही पड़ता है कोहरा
माना जाता है कि आमतौर पर ठंड के मौसम में ही कोहरा पड़ता है। खासकर तब जब कड़ाके की ठंड पड़ रही हो। लेकिन मानसून के सीजन में जब तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास बना हो। उस समय कोहरे के बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन इस बार मौसम का रुख कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। अभी पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की इटावा जिले में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। बीते 20 सितंबर की सुबह इटावा जिले में भी घना कोहरा छाया हुआ था। उस समय लोग कोहरा देखकर चौंक गए थे। वह यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि कोहरा छाया हुआ है।
इस बार जल्द शुरू हो सकती है ठंड
मौसम विज्ञानियों का भी मानना है कि इस बार ठंड कुछ जल्दी दस्तक दे सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि 25 या 26 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा होने का अनुमान है। वहीं, छिटपुट वर्षा का क्रम 5 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि मध्य अक्टूबर के बाद से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। तब सुबह शाम की ठंड असर दिखाने लगेगी। नवंबर आते-आते सामान्य ठंड का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि इस पर सटीक तौर से तभी कुछ कहा जा सकता है जब आने वाले दिनों में मौसम का रुख और स्पष्ट हो जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://chat.whatsapp.com/HOE1ECNYd20Jlu25Qnps4N
0 Comments