Comments

6/recent/ticker-posts

चक्रवाती तूफान दाना का यूपी में दिखा असर! || पूर्वांचल के कई जिलों में छाए बादल || जानें आंधी तूफान या बारिश की कितनी है संभावना

impact-cyclonic-storm-dana-visible-up-clouds-covered-many-districts-purvanchal-probability-storm-rain
चक्रवाती तूफान दाना का यूपी में दिखा असर! || पूर्वांचल के कई जिलों में छाए बादल || जानें आंधी तूफान या बारिश की कितनी है संभावना

Cyclone Dana Effect In UP ||Cyclone Dana || Cyclone Dana Update Live || Cyclone Dana Effect In UP || चक्रवाती तूफान दाना || चक्रवाती तूफान दाना का यूपी और पूर्वांचल में असर || Basti News || बस्ती न्यूज || चक्रवाती तूफान दाना का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल समेत आसपास के कई जिलों में भी आंशिक तौर पर दिखने लगा है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना बृहस्पतिवार की रात करीब 12:15 बजे ओडिशा के तट से टकराया। उस समय तूफान की रफ्तार 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। लेकिन, शुक्रवार की सुबह होते-होते तूफान कमजोर पड़ने लगा। हालांकि चक्रवात की वजह से आसमान में बादलों की आवाजाही तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के बस्ती, संत कबीर नगर और आसपास के कई जिलों में आसमान में सुबह के समय से ही बादलों की आवाजाही तेज हो गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बस्ती मंडल व आसपास के जिलों में आंधी, तूफान या बारिश होने की संभावना नहीं है।

कल तक डेरा जमाए रहेंगे बादल

शुक्रवार सुबह से उत्तर प्रदेश की कई जिलों में आसमान में बादलों की आवाजाही तेज हुई है। बादलों की यह आवाजाही शनिवार तक जारी रह सकती है। अब आने वाले दिनों में मौसम क्या रुख रहता है। बारिश होती है या कि नहीं होती है। यह सब अगले कुछ घंटों के दौरान के मौसम के रुख पर निर्भर करेगा। फिलहाल आसमान में बादलों की मौजूदगी की वजह से लोगों को इन दिनों खिल रही तेज धूप से थोड़ी राहत मिली है। फिलहाल माना यह भी जा रहा है कि मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ठंड का सीजन शुरू हो सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह हो शाम की ठंड बढ़ सकती है। वहीं, दिन का तापमान भी खुशनुमा हो सकता है। फिलहाल दीपावली तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम बिगड़ा तो धान की कटाई पर पड़ेगा असर

अगले 24 से 48 घंटे के भीतर अगर मौसम बदलता है, तो इसका असर धान की कटाई पर पड़ सकता है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में ऊंचे इलाकों में पककर तैयार हुई धान की फसल काटी जा रही है। हालांकि निचले इलाकों में नमी अधिक होने की वजह से धान की कटाई दीपावली बाद होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अगर बूंदाबादी होती है या हवा में नमी बढ़ती है तो इसका असर धान की कटाई पर भी पड़ सकता है। इसे लेकर किसान फिलहाल चिंतित नजर आने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अभी तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में यह किसानों के लिए राहत भरी खबर हो सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments