Comments

6/recent/ticker-posts

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023। Aaj ka Rashifal 6 July 2023 (Horoscope Today)

आज का राशिफल 6 जुलाई 2023। Aaj ka Rashifal 6 July 2023 (Horoscope Today)

मेष राशि (Mesh Rashi)
धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। धोखा देने वालों से सतर्क रहें। गुरु और अपने आराध्य पर विश्वास बनाए रखें। (Horoscope Today 6 July 2023)

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
आज लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी और योजनाओं को मूर्त रूप दे सकेंगे। भौतिक सुख साधनों का आनंद मिलेगा। (Horoscope Today 6 July 2023)

मिथुन राशि (Mithun Rashi)
किसी पुरानी समस्या का समाधान होने की संभावना है। कारोबार में लाभ होने की उम्मीद है। सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य खास कर पेट संबंधी दिक्कत का सामना हो सकता है। (Horoscope Today 6 July 2023)

काम की खबर...

कर्क राशि (Kark Rashi)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों-युवाओं को थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। (Horoscope Today 6 July 2023)

सिंह राशि (Singh Rashi) 
घर में आनंद का माहौल रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होती दिखेंगी। कारोबार जगत से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। (Horoscope Today 6 July 2023)

कन्या राशि (Kanya Rashi) 
आज अपनी सोच के अनुसार दिनचर्या का अनुपालन कर पाएंगे। कारोबार में लाभ की स्थितियां रह सकती हैं। आर्थिक निवेश की ओर रुझान होगा। यह भविष्य के लिए बेहतर कदम होगा। (Horoscope Today 6 July 2023)

तुला राशि (Tula Rashi)
दिनचर्या व्यवस्थित रखने का प्रयास करें। मान सम्मान के प्रति सतर्क रहें। मौसम से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने बारे में लोगों को बढ़चढ़ कर बताने से बचें। (Horoscope Today 6 July 2023)

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
तनाव आज दूर रहेगा। धन की बचत के बारे में सोचेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी समस्या का समाधान होता दिखेगा। आपके कौशल की लोग सराहना करेंगे। (Horoscope Today 6 July 2023)

धनु राशि (Dhanu Rashi)
आज यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात हो सकती है। लोगों के बीच आपके समन्वय स्थापित करने के गुण की प्रशंसा होगी। कुछ नया सीखेंगे। (Horoscope Today 6 July 2023)

मकर राशि (Makar Rashi)
आज सोच समझ कर फैसले लें। अन्यथा किसी गलतफहमी के कारण समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इसके लिए योग आदि का सहारा लेना बेहतर विकल्प हो सकता है। (Horoscope Today 6 July 2023)

इसे भी पढ़ें

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)
आज मन प्रफुल्लित रहेगा। साहस का संचार होगा। घर की छोटी-मोटी समस्या का निराकरण होगा। अपनी बौद्धिक कौशल से लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। विवाद से बचें। (Horoscope Today 6 July 2023)

मीन राशि (Meen Rashi)
आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में सावधानी पूर्वक आगे बढ़े। शोध आदि में लगे लोगों को परेशानी हो सकती है। नियमों का पालन करें। सावधान रहें। (Horoscope Today 6 July 2023)

इसे भी पढ़ें...

Post a Comment

0 Comments