दिव्या मित्तल को शासन ने बनाया है बस्ती का जिलाधिकारी
बस्ती (यूपी)। बस्ती की जिलाधिकारी रहीं आईएएस प्रियंका निरंजन को शासन ने मिर्जापुर का डीएम बना दिया है। वहीं, मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। रविवार को आईएएस प्रियंका निरंजन को कलेक्ट्रेट में भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के साथ उनके व्यवहार की मुक्त कंठ से सराहना की।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के जनपद मिर्जापुर स्थानान्तरण होने के अवसर पर उनके द्वारा जिले में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कहा कि जिलाधिकारी की पहचान उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा से ही जानी जाती है। स्थानान्तरित जिलाधिकारी ने जो जिले के विकास में जो अपनी महती भूमिका निभाई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास है, यदि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुदृढ रहेगी, तो निश्चित ही जनसहयोग से विकास का रथ निरन्तर आगे बढता रहेगा।
निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद ने कहा कि वह एक अच्छी व्यक्तित्व, नम्र एवं शान्त स्वभाव की जिलाधिकारी है। कार्यक्रम का संचालन एलबीसी अशोक कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी, सूर्यलाल, जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार उपस्थित रहे।
Click Here👎
👉UP News: सूबे के इस पूर्व उप मुख्यमंत्री को भाजपा भेज रही राज्यसभा, जानिए कौन है
👉One Nation One Election: भारत में चार बार एक साथ हुए हैं लोकसभा व विधानसभा के चुनाव, जानिए कब
👉Basti News: यह है उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का बस्ती भ्रमण कार्यक्रम
👉Basti News: यज्ञ कर आर्य समाज ने दिया वेदों की ओर लौटो का संदेश
👉Basti News: मांगों को लेकर शिक्षामित्रोें ने सांसद हरीश द्विवेदी को सौंपा ज्ञापन
0 Comments