Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: नए मतदाताओं को जोड़ने को भाजपा ने शुरू किया वोटर चेतना महाभियान

बस्ती जनपद प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृव में नव नियुक्त जिला प्रभारी समीर सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। उसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महा अभियान की बैठक हुई।

बस्ती (यूपी)। जनपद प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृव में नव नियुक्त जिला प्रभारी समीर सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया। उसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महा अभियान की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रशाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें वोटर चेतना महा अभियान की जिला योजना तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता/नव नियुक्त जिला प्रभारी समीर सिंह का मार्गदर्शन समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। प्रदेश प्रवक्ता/जिला प्रभारी समीर सिंह ने वोटर चेतना महा अभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए सम्पर्क करें। भाजपा का विचार है कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढ़ेगी। इसलिए भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता तथा एक-एक कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में मतदाता बनाने, मतदाता सूचियों के संशोधन में सहयोग के साथ शत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण का कार्य करें।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान पूरे विश्व में एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। आज बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। वोटर चेतना महाभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का कार्य करें।

संचालन जिला मंत्री कुंवर आनंद सिंह ने किया। समस्त कार्यक्रमों की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने दी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्रा, पवन कसौधन, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह, विस्तारक सुमित प्रजापति, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेन्द्र गौड़, चंद्रशेखर मुन्ना, रामचरण चौधरी, अशोक गुप्ता, आशा सिंह, रोली सिंह, वैभव पांडेय, प्रत्युष विक्रम सिंह, अभय सिंह गुड्डू, अखण्ड प्रताप सिंह, अजय पाल, जान पांडेय, रामसिंगार ओझा, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, विद्यामानी सिंह, अमृत वर्मा, आलम चौधरी सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments