Comments

6/recent/ticker-posts

Alexa शानदार खूबियों के कारण हर जुबान पर हैं, basti में Alexa Speakers ने दो बच्चियों की बंदर से बचाई जान तो हर कोई हो गया alexa का फैन, आनंद महिंद्रा ने निकिता को दिया ये ऑफर

Alexa शानदार खूबियों के कारण हर जुबान पर हैं, basti में Alexa Speakers ने दो बच्चियों की बंदर से बचाई जान तो हर कोई हो गया alexa का फैन, आनंद महिंद्रा ने निकिता को दिया ये ऑफर

basti-news-alexa

Basti Alexa Speakers: बस्ती जिले की आवास विकास काॅलोनी का है। यहां 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई उसके दिमाग की दाद दे रहा है। दरअसल, निकिता के माता-पिता घर पर नहीं थे तभी उस समय बंदरों का झुंड घर में घुस गया और उत्पात मचाने लगा, बंदर निकिता और उसकी छोटी बहन पर हमला करने ही वाला था तभी निकिता ने फ्रिज के ऊपर रखें Alexa को कुत्ते की आवाज निकालने का वॉइस कमांड दिया और तभी एलेक्सा से कुत्ते के भौंकने की तेज आवाज आने लगी और बंदरों का झुंड वहां से भाग निकला। निकिता की सूझबूझ के चलते न केवल अपनी, बल्कि 15 महीने की मासूम बच्ची की जान भी बचा ली।

अब तक आप alexa को बेहतरीन म्यूजिक सुनने या न्यूज़ अपडेट लेने या फिर अपने घर के उपकरणों को अपनी आवाज़ से ऑपरेट करने इन सब में काम आने के बारे में जानते होंगे। मगर ऊपर बताई घटना ने Alexa को नया आयाम दिया है। अब यह बात चर्चा में आने लगी है कि alexa की संकट के समय मे भी मदद ली जा सकती है। फिर भी हम आपको alexa की कुछ खूबियों के बारे में बता रहे हैं।

Best Alexa Speakers: इन्हें स्मार्ट स्पीकर के नाम से भी जाना जाता है। ये स्पीकर वॉइस कमांड पर काम करते हैं यानी आपके बोलने पर काम करते हैं और इनमें टॉक बैक फीचर भी दिया गया है जिससे एलेक्सा हिंदी और अंग्रेजी भाषा को आसानी से समझ भी लेती है और बोल भी लेती है। म्यूजिक सुनना हो या न्यूज़ अपडेट लेनी हो या फिर अपने घर के उपकरणों को अपनी आवाज़ से ऑपरेट करना हो, इन सब में Best Alexa Speakers काफी काम आते हैं।

इन Speaker Alexa को यूज़र्स ने भी काफी पसंद किया है जिससे इन्हें टॉप रेटिंग्स मिली है। इन्हें रिमाइंडर सेट करने, बिलों का भुगतान करने या शॉपिंग सूची में आइटम जोड़ने के लिए भी किया जा सकता हैं। ये Amazon Echo कम्पैक्ट साइज में आते हैं और आपके घर में कहीं भी आसानी से फिट हो जाते हैं। इन्हें इस्तेमाल करके कमाल का एक्सपीरियंस मिलता है।

आनंद महिंद्रा ने भी की निकिता की तारीफ, दिया जॉब का ऑफर

आधुनिक डिवाइस एलेक्सा का सटीक इस्तेमाल करके किसी भी चुनौती से पार पाया जा सकता है। निकिता के इस आईडिया को जानकार हर कोई वह दांतों तले अंगुलियां दबा ले रहा है। फ़िलहाल बस्ती की निकिता अब अलेक्सा गर्ल के नाम से फेमस हो चुकी है। इतना ही नहीं निकिता के त्वरित सोच और फैसला लेने की अद्भुत क्षमता के महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी कायल हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर निकिता की जमकर तारीफ की है। निकिता की पूरी पढ़ाई के बाद आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी में उसे जॉब तक ऑफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें

जब Alexa ने निकाली कुत्ते के भौंकने की आवाज, बंदरों से घिरी दो बच्चियों की बच गई जान

Post a Comment

0 Comments