![]() |
यूपी में दस्तक देने वाला है मानसून || चंद घंटों में हो सकती है झमाझम बारिश || IMD का आया ताजा Update |
Up Rain Alert || Uttar Pradesh Monsoon Alert 2024 || वर्ष 2024 की गर्मी ने दशकों पुराने कई रिकॉर्ड एक के बाद एक तोड़ दिए। उत्तर भारत के राज्यों में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इन सब के बीच बस एक बात का इंतजार लोगों को है, वह यह कि उत्तर प्रदेश से मानसून कब आएगा? यूपी में मानसून कब सक्रिय होगा? उत्तर भारत में बारिश कब होगी? यूपी में बारिश कब होगी? पूर्वांचल में बारिश कब होगी? राहत वाली बात यह है कि इन सब सवालों के जवाब अब से कुछ ही घंटों के भीतर मिलने वाले हैं। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग की ओर से खबर आई है कि अगले कुछ घंटे में मानसून बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हो सकता है। और झमाझम बारिश होने की अत्यधिक संभावना बन रही है।
यूपी के 28 जिलों में हीटवेव और भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को यानी 18 जून को भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पूर्वांचल के कई जिले मसलन बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ जैसे जिले शामिल हैं। जहां तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रहने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान इस समय 43 से 44 डिग्री को पार कर जा रहा है। कई जिलों में तो गर्मी का दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट जा रहा है। आम जनजीवन बेहाल है। लोग घरों से निकलने में भय खाने लगे हैं। हालात इस कदर चुनौती पूर्ण हो गए हैं कि कूलर व पंखे बेअसर हो गए हैं। वहीं एसी में आग लगने और विस्फोट होने की घटनाओं से लोग एसी का भी खुलकर आनंद नहीं उठा पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें...
यूपी के इन जिलों में सबसे पहले बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग की ओर से आए ताजा अपडेट पर गौर करें तो उम्मीद जताई गई है कि उत्तर प्रदेश में मानसून 19 जून यानी बुधवार को बिहार से प्रवेश कर सकता है। जैसा कि जैसा कि पहले ही मौसम की जानकारों की ओर से यह बात कहीं जा रही है कि इस बार मानसून वाराणसी और गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में सबसे पहले बारिश की उम्मीद पूर्वांचल में ही जताई जा रही है। इसके चलते सीमावर्ती जिलों में बुधवार को म मौसम बदलते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में मानसून सक्रिय होते ही पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर, गोंडा समेत कई जिलों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।
राजधानी लखनऊ में कब होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अगर 19 जून को मानसून दस्तक दे देता है, तो 20 या 21 जून तक मानसून का असर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में भी देखने को मिलने लगेगा। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों के लोग भी इन दोनों आसमान की ओर टकटकी लगाए बस इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा? ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी साझा की गई है। उसके अनुसार 20 से 21 जून तक गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों में भी बारिश होने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं, कानपुर, उन्नाव और इसके आसपास के जिलों में भी 21 तारीख से लेकर 22-23 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
0 Comments