Basti News || दीपावली पर दो दिन की छुट्टी घोषित || लेकिन नवंबर में इस दिन की छुट्टी कटी ||खुलेंगे सभी सरकारी दफ्तर
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की ओर से दीपावली पर दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व 21 अक्टूबर 2024 के साथ-साथ 1 नवंबर 2024 को भी मनाया जा रहा है।
ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश शासन के स्तर से निर्णय लिया गया है कि दीपावली का अवकाश 1 नवंबर को भी घोषित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में दीपावली पर इस बार 2 दिन का अवकाश मिलेगा। यानी सरकारी दफ्तरों में या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी रहेगी। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 1 नवंबर को इस शर्त के साथ घोषित किया जा रहा है कि 9 नवंबर दिन शनिवार को होने वाले द्वितीय शनिवार का अवकाश निरस्त कर दिया गया है। इस दिन यानी सेकेंड सैटरडे के दिन सभी शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
0 Comments