Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती में आज का मौसम || ठंड के इंतजार को तापमान का झटका || 29 अक्टूबर से परेशान करेगी धूप || दाना का असर हुआ खत्म

today-weather-basti-up-temperature-shock-wait-for-cold-sunlight-trouble-from-29th-october-dana-effect-over
बस्ती में आज का मौसम || ठंड के इंतजार को तापमान का झटका || 29 अक्टूबर से परेशान करेगी धूप || दाना का असर हुआ खत्म

Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today || Purvanchal Weather Update || Uttar Pradesh weather Today || उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में लोग अब ठंड के मुहाने पर हैं। सुबह और शाम पड़ रही हल्की ठंड इस बात का एहसास दिलाने लगी है कि ठंड का मौसम दहलीज पर दस्तक दे चुका है। बस उसे उत्तर प्रदेश में दाखिल होने का इंतजार है। लेकिन इन सब के बीच मौसम 29 अक्टूबर से करवट लेता दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की संभावना है। ऐसे में मंगलवार से लेकर दीपावली के बाद तक दिन का मौसम गर्म रह सकता है। तेज धूप में चंद मिनट भी खड़े रह पाना मुश्किल होगा। राहत शाम और सुबह के वक्त ही मिलेगी। ऐसे में ठंड के मौसम का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ी मायूसी हो सकती है।

यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम की ठंड की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। रात में पंखे की हवा में भी अब चादर ओढने की जरूरत महसूस होने लगी है। लेकिन, मंगलवार से मौसम में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। दरअसल, चक्रवाती तूफान दाना के सक्रिय होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ मौजूदा समय में प्रयागराज में सोमवार को बादलों की आवाजाही रही, लेकिन शेष उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहा। ऐसे में अब बादलों की आवाजाही कम होने और आसमान साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, आगरा, इटावा, मैनपुरी, सिद्धार्थ नगर, संतकबीरनगर, बरेली समेत तमाम जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

खेती किसानी के लिए अनुकूल हुआ मौसम

उत्तर प्रदेश में ठंड की दस्तक के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार पहले ही करना पड़े। लेकिन, इस समय का मौसम खेती किसानी के लिए अनुकूल माना जा रहा है। आसमान में तेज धूप खिलने की वजह से धान की कटाई में तेजी आती दिख रही है। वहीं, जिन इलाकों में सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश की वजह से जल जमाव या बाढ़ के चलते जल भराव की स्थिति पैदा हुई थी। वहां भी पानी उतरने लगा है। दलदली भूमि के सूखने की वजह से धान की कटाई अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसके साथ ही गेहूं की बुवाई के लिए भी किसान खेतों को तैयार करने में जुट गए। इसके साथ ही सरसों व अन्य फसलों की बुवाई के लिए भी किसान खेतों में नजर आने लगे हैं। कुल मिलाकर इन दिनों का मौसम खेती किसानी के लिए पूरी तरह से अनुकूल माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments