Comments

6/recent/ticker-posts

बस्ती में आज का मौसम || चटख धूप लेगी इम्तिहान || बढ़ जाएगी गर्मी || जरा सी लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

todays-weather-basti-bright-sunlight-test-you-heat-increase-little-carelessness-can-take-toll-on-your-health
बस्ती में आज का मौसम || चटख धूप लेगी इम्तिहान || बढ़ जाएगी गर्मी || जरा सी लापरवाही सेहत पर पड़ सकती है भारी

Basti News || Basti ka Mausam || Up Ka Mausam || Basti Weather Update Today|| Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम एक बार फिर तल्ख होने की स्थिति में पहुंचने लगा है। शनिवार को बस्ती में तेज धूप चलने की संभावना बन रही है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसके चलते शनिवार को तेज धूप में लोगों को थोड़ा बहुत परेशान होना पड़ सकता है। वीकेंड के मौसम पर नजर डालें तो शनिवार को बादलों की आवाजाही न के बराबर रहेगी। ऐसे में तेज धूप छाने की वजह से गर्मी का अहसास कुछ ज्यादा ही होगा। वहीं, शाम के वक्त मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम में कभी गर्मी तो कभी हल्की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे समय में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में दिन में अगर तेज धूप निकलती है तो उससे बचने के हर संभव उपाय करने की जरूरत है। खासकर महिलाओं और बच्चों को धूप में निकलते समय छतरी लगा लेना बेहतर होगा।

बस्ती में अधिकतम व न्यूनतम तापमान कितना रहेगा

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार से तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बताया यह भी जा रहा है कि अधिकतम तापमान की यह स्थिति अगले 4 से 5 दिनों तक बरकरार रह सकती है। यानी कि अभी 4 से 5 दिनों तक आसमान में अच्छी धूप खिलेगी और दिन के समय गर्मी का अहसास होता रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। पिछले हफ्ते न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। तो वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड थोड़ी कम होगी और दिन के समय गर्मी ज्यादा रहेगी। ऐसे में मौसम का मौसम का यह उतार चढ़ाव सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा सकता है। ऐसे में इन दिनों सेहत को लेकर विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें...

Diwali 2024 || दीवाली पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान || अक्सर मूर्ति खरीदते समय अनजाने में गलती कर जाते हैं लोग

धान की फसल के लिए अच्छी है धूप

इस समय उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में धान की फसल तैयार होने की दिशा में बढ़ रही है। धान की बालियां तैयार हो गई हैं। अब तेज धूप निकलने से वह जल्दी पकने लगेंगे। अगर दीपावली तक इसी तरह से तेज धूप निकलती है, तो दीपावली तक अधिकांश जगहों पर धान की फसल तैयार हो जाएगी। और माना यह भी जा रहा है कि यही स्थिति बनी रही तो दीपावली का पर्व बीतने के बाद धान की फसल की कटाई भी शुरू हो सकती है। हालांकि अगैती वैरायटी के धान की कटाई दीपावली से पहले भी हो सकती है। लेकिन ऐसा तब होगा जब धूप की यह स्थिति आने वाले दिनों में बरकरार रहे। तेज धूप खिलने की वजह से निचले इलाकों में जिन खेतों में पानी भरा हुआ है। वहां पानी भी सूख जाएगा। जो किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments