Aaj ka Rashifal 02 december 2023 ( Horoscope Today) आज का राशिफल 02 दिसंबर 2023। जानिए 02 दिसंबर 2023 दिन शनिवार का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके चमकते भाग्य के सितारे, बदल रहे हैं ग्रहों के योग जानिए मेष से लेकर मीन तक अपने राशियों का हाल
राशिफल
मेष: पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य मध्यम है। कोई खराबी नहीं है। ऊर्जा का स्तर थोड़ा नीचे रहेगा। प्रेम और बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। सूर्यदेव को जल देते रहें। अच्छा होगा।
वृषभ: स्थिति ठीक कही जाएगी। जीवनसाथी की नौकरी-चाकरी के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनागमन होता रहेगा लेकिन अभी निवेश न करें। प्रेम की स्थिति मध्यम चल रही है। व्यवसायिक मामले ठीक चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन: धनदायक दिन कहा जाएगा। जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। जैसा चाहेंगे,वैसा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक और प्रेम के मामले आपके अच्छे होते जा रहे हैं। खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य की छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। लाल वस्तु दान करें।
कर्क: मन चिंतित रहेगा। कमजोर महसूस करेंगे। खर्च से भी परेशान रहेंगे लेकिन प्रेम और व्यवसायिक मामले आपके सुलझेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान पर जरूर ध्यान दें। स्वास्थ्य भी आपका मध्यम चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: शासन सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। व्यवसायिक और राजनीतिक लाभ होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की आराधना करते रहें।
तुला: भाग्य साथ देना शुरू कर चुका है। आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब कुछ अच्छा है। सम्मान पर ठेस न आने दें। सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक: चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। ध्यान दें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। शनि से सम्बन्धित तत्वों का किसी गरीब को दान करें।
धनु: जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तुओं का दान करें या हरा चारा किसी मवेशी को खिलाएं।
मकर: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। रुका हुआ काम धीरे-धीरे चलने लगेगा। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। यह विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है। प्रेम में कोई तू-तू, मैं-मैं की स्थिति न आए। प्रेम की कोई स्वास्थ्य से सम्बन्धित परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: गृहकलह से बचें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपना स्वास्थ्य भी ध्यानपूर्वक लेकर चलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्छा होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र
मो. न . 9628203064, 8948895542
0 Comments